हालात

राहुल गांधी सोमवार को बिहार आएंगे, बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत

सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सांसद राहुल गांधी के बिहार पहुंचने के पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की मुलाकात महगठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी के प्रमुख लालू यादव से हुई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सांसद राहुल गांधी के बिहार पहुंचने के पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की मुलाकात महगठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी के प्रमुख लालू यादव से हुई है। राहुल गांधी की बिहार यात्रा से पहले इस मुलाकात को भी काफी अहम बताया जा रहा है।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने लालू यादव से मुलाकात को लेकर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव से दिल्ली में बातचीत हुई है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना है। उम्मीद है कि वे जल्दी ठीक होकर पटना लौटेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर बताया कि सोमवार को गांधी बिहार आएंगे और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे सबसे पहले बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शिरकत करेंगे और उसके बाद पटना में संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से दिल्ली एम्स में जाकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने शनिवार को मुलाकात की थी। कांग्रेस के बिहार प्रभारी बनने के बाद लालू यादव से उनकी यह पहली मुलाकात थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'