
कांग्रेस आंबेडकर जयंती से दो दिन पहले आगामी रविवार को ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन’ मैराथन का आयोजन करेगी, जिसे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरी झंडी दिखाएंगे।
पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित की जा रही इस मैराथन की शुरुआत दिल्ली के मंडी हाउस से होगी और समापन 26, अलीपुर रोड स्थित आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक पर होगा। दिल्ली में 26, अलीपुर रोड वह पता है, जहां बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों में रहे और यहीं पर 1956 में उन्होंने अंतिम श्वांस ली थी।
Published: undefined
कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अप्रैल का महीना हम सभी के लिए बेहद गौरवशाली है। इस महीने में देश के कई महानायकों ने जन्म लिया। इनमें ज्योतिबा फुले, बाबा साहेब आंबेडकर, राहुल सांकृत्यायन, बाबू जगजीवन राम और सम्राट अशोक का नाम शामिल है। इसलिए अप्रैल को हम 'सामाजिक न्याय माह' के रूप में मना रहे हैं।’’
Published: undefined
उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह छह बजे मंडी हाउस से सामाजिक परिवर्तन मैराथन शुरू की जाएगी, जिसे ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन’ नाम दिया गया है।
गौतम ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे और इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा, तेलंगाना सरकार के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इस मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा तथा दूसरा स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
गौतम ने कहा, ‘‘इसके बाद, जो 20 नंबर तक के प्रतिभागी होंगे, उन्हें एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, टी-शर्ट और मेडल दिए जाएंगे।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined