
देशभर में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच ऑक्सीजन समेत जरूरी दवाइयों के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार सबकुछ कंट्रोल में होने का दावा कर रही है। ऑक्सीजन के लिए मारामारी के बीच राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार से खास अपील की है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि पीआर और अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा। इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा। वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!”
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined