हालात

‘PM मोदी में छात्रों के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं, दम है तो बिना किसी सुरक्षा के यूनिवर्सिटी में जाएं और बात करें’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी के छात्रों के सामने खड़े होने की पीएम मोदी में हिम्मत नहीं है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वो बिना किसी सुरक्षा के यूनिवर्सिटी में जाएं और छात्रों से बात करें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक के खत्म होने के बाद कहा कि आज देश में किसान और छात्र केंद्र सरकार से बेहद गुस्सा हैं। इनके गुस्से की मुख्य वजह है बेरोजगारी और महंगाई। राहुल गांधी ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार हर मौर्चे पर फेल साबित हो चुकी है। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप देश के किसी भी विश्वविद्यालय में जाकर वहां के छात्रों को बताएं कि आखिर आपने उनके लिए किया क्या है। मोदी छात्रों को बताएं कि आखिर आज देश की अर्थव्यवस्था की यह हालत क्यों है? देश में इतनी बेरोजगारी क्यों है? और यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों पर पुलिस से लाठियां क्यों चलवा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में छात्र और युवा भी सामने आ रहे हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र कानून के खिलाफ 15 दिसंबर से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र लगातार इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसके अलावा राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली में हमारी विचारधारा से मिलती जुलती राजनीतिक पार्टियों के 20 नेता मिले। इस मुलाकात में देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की गई। मोदी सरकार के जनता के खिलाफ लिए गए फैसलों पर रणनीति भी तैयार की गई। हम ऐसी घटनाओं का विरोध करेंगे।

बता दें कि सोमवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में बुलाई गई इस बैठक में 20 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। यह बैठक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा, नागरिकता संशोधन एक्ट पर विरोध और देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Jan 2020, 6:38 PM IST

  • सिनेजीवन: 'गोविंदा बना रहे थे शादी का प्लान' और मां की याद में भावुक हुए अदनान सामी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'साहिल को छर्रे लगे हैं, FIR होने तक नहीं हटेंगे', राहुल बोले- इस देश में शाह की पुलिस न्याय नहीं होने देगी

  • ,
  • साहिल मामले में FIR दर्ज कराने पर अड़ी कांग्रेस का आरोप, 'BJP कर रही ध्रुवीकरण का प्रयास, जिम्मेदारी से भाग रही है'

  • ,
  • 'मेरठ एसएसपी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने किया थर्ड-डिग्री टॉर्चर, एक आंख फोड़ा', किसान नेता का पुलिस पर गंभीर आरोप

  • ,
  • बिहार की आर्थिक सेहत को लेकर तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, बोले- गंभीर चिंता का विषय बनी वित्तीय स्थिति