हालात

राहुल गांधी की केरल में हुंकार, बोले- प्रदेश बदलाव के लिए है तैयार, सभा में उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं। राहुल गांधी आज कोट्टयम में परुथुमपारा जिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को एकसाथ लेकर चलती है।

फोटो: ऐशलिन मैथ्यू
फोटो: ऐशलिन मैथ्यू 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं। राहुल गांधी आज कोट्टयम में परुथुमपारा जिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को एकसाथ लेकर चलती है।

Published: 23 Mar 2021, 4:57 PM IST

उन्होंने कहा कि हमने एक कांग्रेस क्रांति की है। हमने अनुभवी लोगों को बनाये रखा है। इस सिस्टम में बहुत से युवा लोगों को शामिल किया है. यूडीएफ से चुने जानेवाले विधायकों की मानसिकता, ऊर्जा और विचार अलग होंगे।

Published: 23 Mar 2021, 4:57 PM IST

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सभी लोग सच्चाई और न्याय, शांति और समृद्धि के साथ खड़ा है। सभी लोग कांग्रेस में विश्वास रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि केरल बदलाव के लिए तैयार है। यह उदासीनता, अत्याचार और अक्षमता को बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि केरल विकास के लिए तरस रहा है।

उन्होंने कहा कि यूडीएफ केरल को एक दृष्टि, एक दिशा और सद्भाव देगा। और हम सीधे आपकी जेब में पैसा डालेंगे ताकि आप हमें अर्थव्यवस्था को शुरू करने और इस राज्य का रोजगार सृजन शुरू करने में मदद कर सकें।

Published: 23 Mar 2021, 4:57 PM IST

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी एक दिन पहले कोच्चि के सेंट टेरेसाज कॉलेज फॉर वूमन में छात्राओं से बात की। उन्होंने कहा था कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक ताकतवर हैं। लेकिन, वे नहीं जानती हैं कि उनकी शक्ति कैसे काम करती है।

Published: 23 Mar 2021, 4:57 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 23 Mar 2021, 4:57 PM IST