हालात

पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा एलान, 17 जून को कोटा से गूंजेगी 'छात्रों की गूंज', आर-पार की लड़ाई का शंखनाद!

राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर युवा से मेरी एक बात आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है। हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से 17 जून को राजस्थान के कोटा में होने वाले ‘स्टूडेंट्स इको’ (छात्रों की गूंज) विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने, परीक्षाएं रद्द होने और भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण सरकार भारत के युवाओं को निराश करने में विफल रही है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर युवा से मेरी एक बात आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है। हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है। मैं जानता हूं आप थक चुके हैं। गुस्से में हैं। पर याद रखिए जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊंची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूं। 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।

उन्होंने आगे कगा कि आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूं।

Published: undefined

कांग्रेस ने देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ अब सड़क पर संग्राम छेड़ दिया है। नीटऔर यूजीसी-नेटसमेत तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस ने देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली से लेकर मुंबई और जयपुर से लेकर गुवाहाटी तक, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर हैं। विपक्ष का साफ आरोप है कि सरकार शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined