हालात

राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'बीजेपी और RSS आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन से करना चाहते हैं बेदखल'

राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं जिनमें भारत की ऐतिहासिक चेतना और ज्ञान समाया हुआ है, यही सच्चाई है।’’

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं। पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह टिप्पणी की।

उन्होंने ‘आदिवासी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव 2026’ में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित किया और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रमुख विक्रांत भूरिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को पारंपरिक आदिवासी टोपी भी भेंट की।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं जिनमें भारत की ऐतिहासिक चेतना और ज्ञान समाया हुआ है, यही सच्चाई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस की आदिवासी विरोधी मानसिकता आपको ‘वनवासी’ का नाम देकर आपके जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखना चाहती है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मैं आपके अधिकारों का सम्मान करते हैं तथा उनकी रक्षा के लिए हर कदम उठाने को, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए