हालात

राहुल गांधी का बड़ा बयान, महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों की लड़ाई सिर्फ शिक्षा नहीं, अस्मिता की भी है

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का कहना था कि हम आदिवासी हैं, आरएसएस-बीजेपी हमें वनवासी बनाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए राज्य सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठाई और जीत हासिल की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों की लड़ाई केवल शिक्षा, रोजगार, छात्रावास और भोजन के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके अस्तित्व और आदिवासी अस्मिता की भी लड़ाई है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में पिछले दिनों आदिवासी छात्रों से मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया।

उनके अनुसार, छात्रों का कहना था, ‘‘हम आदिवासी हैं, आरएसएस-भाजपा हमें वनवासी बनाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए राज्य सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठाई और जीत हासिल की।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इन साहसी छात्रों से मिलकर खुशी हुई, जिन्होंने महाराष्ट्र सरकार के सामने डटकर अपने हक की आवाज उठाई और जीत हासिल की।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने छात्रों से वादा किया है कि उनके अधिकारों की हर लड़ाई में कांग्रेस और वह (गांधी) उनके साथ खड़े हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए