हालात

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर हमला करने की बजाए ‘मुक्केबाज’ मोदी ने अपने ही कोच आडवाणी पर जड़ा मुक्का: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के भिवानी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को बॉक्सर बताते हुए कहा कि उन्हें लड़ना था बेरोजगारी,किसानों की समस्‍या और भ्रष्‍टाचार से लेकिन इसके बदले वह अपने कोच लाल कृष्‍ण आडवाणी को ही मुक्‍का मार दिया।

फोटो: <a href="https://twitter.com/INCIndia">@<b>INCIndia</b></a>
फोटो: @INCIndia 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के भिवानी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुक्केबाज नरेंद्र मोदी से यह उम्मीद की गई थी कि वे बेरोजगारी, किसानों की परेशानी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर हमला करेंगे। लेकिन ऐसा करने की बजाय उन्होंने अपने कोच आडवाणी जी, नितिन गडकरी और जेटली पर ही मुक्का जड़ दिया। इसके बाद बॉक्‍सर मोदी भीड़ में गए और छोटे व्‍यापारियों और किसानों को पंच मारा।”

राहुल गांधी ने कहा, “पिछले चुनाव में हिंदुस्तान ने नरेंद्र मोदी के रूप में रिंग में एक बॉक्सर डाला। 56 इंच की छाती वाला बॉक्सर रिंग में उतरा। दूसरे तरफ रिंग में खड़ा था- बेरोजगारी, किसानों की समस्या, भ्रष्टाचार। भीड़ में हिंदुस्तान की जनता, नरेंद्र मोदी जी के कोच आडवाणी जी, उनकी टीम गडकरी, पूरे के पूरे सब खड़े थे। देश ने कहा कि चलो भईया बॉक्सर बेरोजगारी से लड़ेगा। किसानों की समस्या और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा। जनता की जेब में 15 लाख रुपये डालने के लिए लड़ेगा। लेकिन हुआ इसके उलट।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी बॉक्सर रिंग में आए लेकिन उन्होंने भ्रष्ट्राचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्या से लड़ने के बजाए अपने कोच आडवाणी जी को एक पंच मार दिया। फिर अपनी टीम के पीछे भागे और गडकरी, अरुण जेटली, एक-एक करके सबको मारा। जनता देख रही है कि अरे बॉक्सर ये क्या कर रहा है?”

उन्होंने आगे कहा कि बॉक्सर फिर रिंग से उतरा और भीड़ में घुसा। पहला काम उसने छोटे दुकानदारों को घूसा मारा, जीएसटी और नोटबंदी के रुप में। जब किसानों ने कहा कि हमारा कर्ज माफ कीजिए तो बॉक्सर ने उन्हें मारा। अब जनता को यह समझ में नहीं आ रहा है कि ये हो क्या रहा है। बॉक्सर को समझ में नहीं आ रहा कि इसको रिंग में किस चीज से लड़ना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल