हालात

राहुल ने COVID पीड़ितों के इलाज और श्रमिकों के न्यूनतम आय को लेकर केंद्र पर साधा निशान, कहा- PM को कोई फर्क नहीं पड़ता!

राहुल गांधी ने एक बार फिर से कोविड पीड़ितों, श्रमिकों और छोटे उद्योगों को लेकर मोदी सरकार से सवाल किया है। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सब मुद्दों से पीएम को कोई मतलब नहीं है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता!

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना काल में मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। अस्पताल, इलाज, लॉकडाउन से लेकर रोजगार हर मुद्दे पर राहुल ने केंद्र से सवाल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार को हर बार अगाह भी किया और सलाह भी दिया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर से कोविड पीड़ितों को लेकर मोदी सरकार से सवाल किया है। राहुल ने ट्वीट कर पूछा कि क्या कोरोना पीड़ितों का मुफ्त में इलाज करवाया गया। उन्होंने गरीबों और श्रमिकों के न्यूनतम आय के मुद्दे पर भी केंद्र से सवाल किया। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि इन सब मुद्दों से पीएम को कोई मतलब नहीं है, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता!

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'COVID पीड़ितों का इलाज मुफ़्त में करवाया? नहीं। ग़रीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली? नहीं। छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया? नहीं।' उन्होंने कोरोना काल से जुड़ी दो खबरों की सुर्खियों को शेयर करते हुए कहा कि पीएम को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता!

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि अब ईंधन के दाम पर लगा ‘लॉकडाउन’ हट गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों पर लगा ‘लॉकडाउन’ हट गया है। अब सरकार लगातार कीमतों का ‘विकास’ करेगी। महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वह कहेंगे कि थाली बजाओ।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह