
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक देबाशीष कुमार से जुड़े दो परिसरों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापा मारा है। वहीं पंजाब में भी ईडी का एक्शन चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया कि मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके आवास और उनके चुनाव कार्यालय में सुबह करीब छह बजे एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी का कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो सका है।
कुमार को कथित भूमि धोखाधड़ी मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में कई बार तलब किया था। उन्हें एक, तीन और नौ अप्रैल को सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और वह एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया कि ईडी का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या कुमार का व्यवसायी अमित गंगोपाध्याय के साथ कोई वित्तीय लेनदेन था, जिनकी संपत्ति की हाल में केंद्रीय एजेंसी ने तलाशी की थी।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा और मतगणना चार मई को निर्धारित है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
Published: undefined
उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की। सुबह-सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंत्री संजीव अरोड़ा के सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उनके कुछ अन्य ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी ली गई।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामले और कुछ जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं के शक के आधार पर की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक ईडी की तरफ से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई हैं।
Published: undefined
इस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां छापा मारा है। यह एक साफ पैटर्न है। बीजेपी किसी भी राज्य चुनाव की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।"
Published: undefined
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इस कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "तीन दिन में पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है। अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है। केंद्र सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही डिक्लेयर कर दी है। पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वो सही ही होता है फिर तो।"
Published: undefined
इससे पहले 15 अप्रैल को भी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। जांच कथित तौर पर फंड से जुड़े मामलों और यूनिवर्सिटी से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की जा रही थी।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined