
महाराष्ट्र पुलिस ने रायगढ़ जिले से एक महिला पर खाने में जहर मिलाकर 5 रिश्तेदारों को मारने में आरोप गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी डार्क स्किन के चलते मिलने वाले तानों की वजह से इस घटना को अंजाम दिया।
Published: 23 Jun 2018, 11:10 AM IST
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि उसने 18 जून को खालापुर तहसील के महाड गांव में एक रिश्तेदार सुभाष माणे की पार्टी में दाल बनाई और उसमें ज्योति ने कीटनाशक दवा मिला दी थी। उसने एक बाल्टी में दाल उड़ेलकर उसमें कीटनाशक मिला दिया। इसके बाद उसने अपनी दोनों नंद, सुभाष की पत्नी और बेटी को दाल परोसी थी। वह अपने पति, सास और सुभाष माने को दाल नहीं परोस पाई क्योंकि वह पहले ही खाना खा चुके थे। इसके अलावा दाल खाने के बाद 7 से 13 साल की उम्र के बीच के 4 बच्चे और 53 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतकों में महिला के दो रिश्तेदार शामिल हैं।
Published: 23 Jun 2018, 11:10 AM IST
खबरों के मुताबिक, 18 जून को सुभाष माने ने महाड गांव में अपने नए घर के लिए वास्तु-शांति पूजा रखी थी और फिर भंडारा कराया था। भंडारे का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों ने पेट में दर्द की शिकायत की और फिर अचानक उल्टी करने लगे। उन्हें पास के निजी क्लिनिक और अस्पताल ले जाया गया। फूड पॉयजनिंग के चलते 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 120 लोग बीमार पड़ गए थे।
Published: 23 Jun 2018, 11:10 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Jun 2018, 11:10 AM IST