हालात

‘रेलवे पूरी तरह लावारिस’, केंद्र की दिलचस्पी केवल केवल किराया बढ़ाने में है, बंगाल रेल हादसे पर भड़कीं ममता

ममता बनर्जी ने रेल मंत्रालय की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह टक्कर-रोधी प्रणाली को ठीक से लागू नहीं कर रहा है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम किया जा सके।

‘रेलवे पूरी तरह लावारिस’, केंद्र की दिलचस्पी केवल केवल किराया बढ़ाने में है: ममता
‘रेलवे पूरी तरह लावारिस’, केंद्र की दिलचस्पी केवल केवल किराया बढ़ाने में है: ममता फोटोः IANS

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को रेलवे को ‘पूरी तरह लावारिस’ करार देते हुए दावा किया केंद्र की दिलचस्पी केवल किराया बढ़ाने में है, यात्री सुविधाओं में सुधार करने में नहीं है।

बनर्जी रंगापानी के पास ट्रेन दुर्घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी जाते समय कोलकाता हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रही थीं। इस दुर्घटना में कई यात्रियों की मौत हो गई।

Published: undefined

उन्होंने दावा किया, "रेलवे पूरी तरह से ‘लावारिस’ हो गया है। हालांकि, मंत्रालय है, लेकिन पुराना वैभव गायब है। केवल सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, लेकिन उन्हें यात्री सुविधाओं की परवाह नहीं है। वे केवल किराए में बढ़ोतरी में दिलचस्पी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आप उन्हें केवल बड़ी-बड़ी बातें करते देखेंगे। वे रेलवे अधिकारियों, तकनीकी, संरक्षा और सुरक्षा विभाग के कर्मियों का भी ख्याल नहीं रखते हैं। मैं रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ हूं।"

Published: undefined

उन्होंने रेल मंत्रालय की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह टक्कर-रोधी प्रणाली को ठीक से लागू नहीं कर रहा है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा, "यह हादसा और भी बुरा हो सकता था। 70-80 लोग घायल हैं और करीब 20 की हालत गंभीर है। जब एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकराती है, तो यह अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि कितने लोग घायल हुए हैं।"

Published: undefined

बनर्जी ने कोलकाता से सिलीगुड़ी के लिए विमान का टिकट न मिल पाने पर भी ‘नाराजगी’ व्यक्त की और कहा कि वह बहुत पहले यात्रा करना चाहती थीं।

उन्होंने कहा कि मैं सुबह से उत्तरी बंगाल पहुंचने के लिए एक उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन इसका प्रबंध नहीं हो सका। मुझे उड़ानों की दयनीय स्थिति के बारे में पता नहीं था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर