हालात

दिल्ली-एनसीआर में होली की शाम आई बारिश, बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में होली की शाम आई बारिश, बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में होली की शाम आई बारिश, बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट फोटोः IANS

राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली और शाम के समय कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। होली के दिन शाम में बारिश से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि होली के दिन हल्की बारिश हो सकती है।

Published: undefined

दोपहर करीब तीन बजे से एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन शाम होते-होते बारिश तेज हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था।

Published: undefined

शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 16 मार्च को मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छा गए। शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Published: undefined

नोएडा और गुरुग्राम समेत कई अन्य जगहों पर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन शाम की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined