हालात

दिल्ली में सर्दी के सितम के बीच टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 32 साल बाद जनवरी में इतने बरसे बदरा

1995 के पहले महीने में राजधानी में इतनी बारिश हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, 1950 के बाद से, दिल्ली में 1989 में जनवरी में 79.7 मिमी बारिश हुई थी, उसके बाद 1995 में इस महीने के बराबर बारिश हुई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश ने और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्दी के सितम के बीच राजधानी में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। दिल्ली में इस साल जनवरी में अब तक 69.8 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले 1995 के पहले महीने में शहर में इतनी बारिश हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, 1950 के बाद से, दिल्ली में 1989 में जनवरी में 79.7 मिमी बारिश हुई थी, उसके बाद 1995 में इस महीने के बराबर बारिश हुई थी।

शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 14.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में व्यापक बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CM विजय ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ा हादसा, मधेपुरा के स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा