हालात

जयपुर बम धमाका: 4 आरोपी दोषी करार, एक बरी, ब्लास्ट में गई थी 80 लोगों की जान 

2008 जयपुर बम ब्लास्ट केस में विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया गया है। 11 साल से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद अब इस मामले में 4 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जबकि एक बरी कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के जयपुर में 2008 में हुए बम ब्लास्ट केस में विशेष कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस मामले में 5 आरोपियों में से 4 को दोषी ठहराया है। पिछले 1 साल में केस की सुनवाई तेज कर 1,296 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए और अभियोजन और बचाव पक्ष ने सवाल-जवाब भी किए। फैसला आने से पहले ही जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

ये है पूरा मामला:

13 मई, 2008 को जयपुर में अलग-अलग जगहों पर 8 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 80 लोगों की जान चली गई थी और 176 घायल हो गए थे। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। कोर्ट में सुनवाई के बाद अब फैसला आया है।

इस मामले में प्रदेश की एटीएस सिर्फ 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी थी। बाकी तीन आरोपी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ एटीएस जांच नहीं कर सकी है। वहीं यह तीनों आरोपी देश के दूसरे हिस्सों में बम धमाकों के आरोपी भी हैं। जयपुर धमाके के दो अन्य आरोपियों को नई दिल्ली के बाटला हाउस में 2008 में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने मार दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Dec 2019, 12:31 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशभर में जारी रहेंगे प्रदर्शन', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का ऐलान

  • ,
  • 'प्रधानमंत्री मोदी के ‘झोला उठाने’ का वक्त आ गया', महंगाई को लेकर जयराम ने पीएम को घेरा

  • ,
  • युद्धविराम के दावों के बीच यूक्रेन में रूस के हमले जारी, रिहायशी इमारत पर ड्रोन हमला, दो लोगों की मौत

  • ,
  • जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरव दास और अशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दिपके बोले- 'आप प्रतिरोध को नहीं दबा सकते'

  • ,
  • राहुल गांधी के घर आज ‘चाय’ पर जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आगे की रणनीति पर चर्चा संभव, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे