हालात

राजस्थान: टोंक में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों का बवाल, फिर की आगजनी, हाईवे जाम, बुलाई गई पुलिस फोर्स

नरेश मीणा के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया। पत्थरबाजी करने लगे। रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा दी। साथ ही रोड को जाम कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के बाद उसके समर्थकों ने हंगामा किया है। नरेश के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया। पत्थरबाजी करने लगे। रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा दी। साथ ही रोड को जाम कर दिया।

पुलिस की पांच कंपनियां जयपुर और तीन कंपनियां अजमेर से बुलाई गई हैं, ताकि इस हाईवे को जाम करने से रोका जा सके। 

गौरतलब है कि राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को देवली-उनियारा सीट पर हो रहे उप चुनाव के दौरान प्रत्याशी ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था।

नरेश मीणा का आरोप था कि चुनावी प्रक्रिया में ईवीएम मशीन पर उनका चुनाव चिन्ह सही ढंग से नहीं दिखाई दे रहा था, और यह धुंधला दिख रहा था। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद नरेश मीणा ने आपा खोते हुए एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद नरेश मीणा धरने पर बैठ गए और उनकी मांग थी कि कलेक्टर मौके पर आकर उनकी समस्याओं को सुने और कोई ठोस आश्वासन दें।

बताया जा रहा है कि धरने पर बैठे नरेश मीणा के समर्थकों के लिए भोजन और गद्दों से भरी पिकअप को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो नरेश मीणा भड़क उठे और एसपी सांगवान से उलझ गए। इस दौरान जब पुलिसकर्मियों ने नरेश मीणा को पकड़ने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।

समर्थक बवाल मचाते हुए नरेश मीणा को वहां से निकालने में सफल हो गए, लेकिन इसके बाद स्थिति और भी बिगड़ गई। पथराव और आगजनी के कारण हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और दो पुलिस वाहनों समेत एक अन्य गाड़ी और करीब दस बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस पर हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। इसके बाद नरेश मीणा समर्थक करीब 100 से ज़्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी