हालात

राजस्थानः SIR ड्यूटी में तैनात BLO की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार ने काम के दबाव का आरोप लगाया

परिजनों ने आरोप लगाया कि अधिकारी एसआईआर को लेकर बैरवा पर अत्यधिक दबाव डाल रहे थे जिसके कारण वह पिछले कई दिनों से काफी तनाव में थे। उन्होंने दावा किया कि लगातार काम के बोझ के कारण वे घर पर भी कम बात कर पा रहे थे और इस वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

राजस्थानः SIR ड्यूटी में तैनात BLO की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार ने काम के दबाव का आरोप लगाया
राजस्थानः SIR ड्यूटी में तैनात BLO की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार ने काम के दबाव का आरोप लगाया फोटोः सोशल मीडिया

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में लगे एक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीएलओ को तहसीलदार का फोन आया था जिसके कुछ मिनट बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

परिवार के अनुसार, सेवती खुर्द सरकारी स्कूल में कार्यरत और वर्तमान में बीएलओ के रूप में तैनात तृतीय श्रेणी शिक्षक हरिराम उर्फ हरिओम बैरवा (34), तहसीलदार का फोन आने के बाद अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अधिकारी एसआईआर ड्यूटी को लेकर उन पर अत्यधिक दबाव डाल रहे थे जिसके कारण बैरवा पिछले छह दिनों से काफी तनाव में थे। उन्होंने दावा किया कि लगातार काम के बोझ के कारण वे घर पर भी कम बात कर पा रहे थे और इस वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हरिओम के भाई आशीष बैरवा ने आरोप लगाया कि वह दबाव में काम कर रहे थे और वह देर रात तक काम करते और सुबह जल्दी जग जाते थे।

पीड़ित के पिता बृजमोहन ने पत्रकारों को बताया, "मुझे नहीं पता कि तहसीलदार ने फोन पर क्या कहा, लेकिन पांच मिनट बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया।" हालांकि तहसीलदार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों की जानकारी दी थी। खंडार थाना प्रभारी (एसएचओ) लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

  • ,
  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे