हालात

Rajasthan Election: कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के करणपुर से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की खबर सामने आई है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हुआ। आपको बता दें, गुरमीत कुन्नर श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे।

75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। गुरमीत सिंह के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन के कारण अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा।

बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। चुनाव से पहले अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस वजह से यहां चुनाव स्थगित हो गया था।

करणपुर विधानसभा सीट से 2018 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर जीते थे। निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू दूसरे एवं भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी तीसरे नंबर पर रहे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • खेल: तिलक-नितीश की जोड़ी ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास और कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने