हालात

राजस्थान चुनावः कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, धौलपुर से शोभारानी, नगर से वाजिब अली को टिकट

इससे पहले कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 33 और दूसरी में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस तरह 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 95 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है।

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में बीजेपी छोड़कर बुधवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं विधायक शोभारानी कुशवाह का नाम भी शामिल है। इस तीसरी सूची में बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली और लाखन सिंह मीणा का भी नाम शामिल है।

शोभारानी कुशवाह को पिछले साल जून में राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस-वोटिंग' के लिए बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था, वह धौलपुर से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उन्होंने 2018 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। शोभारानी के अलावा जहां वाजिब अली को नगर सीट से मैदान में उतारा गया है, वहीं लाखन सिंह मीणा करौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को भी चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गायत्री देवी के बहनोई राजेंद्र त्रिवेदी को सहाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं केशोराय पाटन से राकेश बोयत की जगह प्रेम बैरवा को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने रेवदर एससी सीट से नए उम्मीदवार मोतीराम कोली को मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की थीं। पहली सूची में 33 और दूसरी में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। यहां बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास

  • ,
  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण, महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब