
विवादित कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा बाद किसानों को चिंता है कि कहीं बीजेपी यह कानून इसी रूप में दोबारा न ला दे। यही वजह है कि किसानों ने अपना आंदोलन खत्म नहीं किया। उनकी मांग है कि संसद में बकायदे संवैधानिक तरीके से इस कानून को वापस लिया जाए। इस बीच जो बायान बीजेपी के नेता और उससे जुड़े लोग दे रहे हैं उससे किसानों की चिंताएं और बढ़ा रही हैं।
Published: 21 Nov 2021, 10:12 AM IST
मोदी सरकार में मंत्री रहे और राजस्थान के मौजूदा राज्यपाल कलाज मिश्र ने कृषि कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिर से कृषि कानून को लाया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, “सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों को समझाने का प्रयास किया। कोशिश की सकारात्मक पक्ष किसानों को समझा देंगे लेकिन किसान आंदोलित थे। अंत में सरकार को यह लगा कि कानून वापस लेकर फिर दोबारा कानून इस संबंध में अगर बनाने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा।”
Published: 21 Nov 2021, 10:12 AM IST
पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादित कृषि कानूनोंको वापस लेने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने कानून वापसी की वजह बताते हुए कहा था कि हम किसानों को समझा नहीं सके, इसलिए कानून वापस ले रहे हैं।
Published: 21 Nov 2021, 10:12 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Nov 2021, 10:12 AM IST