हालात

रजनीकांत ने चंद्रबाबू नायडू को बताया योद्धा, बेटे नारा लोकेश से फोन पर की बात, दी बहादुर बनने की सलाह

टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि उनका दोस्त कभी कुछ गलत नहीं करेगा। उन्होंने लोकेश से यह भी कहा कि चंद्रबाबू नायडू के द्वारा किया गया विकास और अच्छा काम उनकी रक्षा करेगा। उन्हें अवैध गिरफ्तारी से कोई नुकसान नहीं होगा।

रजनीकांत ने चंद्रबाबू नायडू को बताया योद्धा, बेटे नारा लोकेश से फोन पर की बात
रजनीकांत ने चंद्रबाबू नायडू को बताया योद्धा, बेटे नारा लोकेश से फोन पर की बात फोटोः सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सांत्वना देने के लिए उनके बेट और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश से फोन पर बात की। टीडीपी अध्यक्ष को महान दोस्त और योद्धा बताते हुए रजनीकांत ने उनका हालचाल पूछा और लोकेश को बहादुर बनने की सलाह दी।

Published: undefined

टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि उनका दोस्त कभी कुछ गलत नहीं करेगा। उन्होंने लोकेश से यह भी कहा कि चंद्रबाबू नायडू के द्वारा किया गया विकास और अच्छा काम उनकी रक्षा करेगा। उन्हें अवैध गिरफ्तारी से कोई नुकसान नहीं होगा। रजनीकांत ने उम्मीद जताई कि नायडू अपने द्वारा की गई जनसेवा और अच्छे कार्यों के कारण जल्द ही बाहर आएंगे।

Published: undefined

गौरतलब है कि रजनीकांत इस साल अप्रैल में विजयवाड़ा में टीडीपी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी समारोह में चंद्रबाबू नायडू के साथ शामिल हुए थे।
इस अवसर पर अपने भाषण के दौरान सुपरस्टार ने नायडू की दूरदर्शिता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए हैदराबाद में हुए विकास के लिए उनकी प्रशंसा की थी।

Published: undefined

रजनीकांत ने दावा किया था कि नायडू ने 1990 के दशक के अंत में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग में उछाल के बारे में बात की थी, जब किसी ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि नायडू विजन 2047 के साथ आंध्र प्रदेश को विकसित करने की योजना बना रहे थे। अगर वह परियोजना लागू हो जाती है, तो आंध्र भारत में महान ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा। हालांकि, आंध्र के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने रजनीकांत के भाषण की कड़ी आलोचना की थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined