हालात

दिल्ली: लड़की की बेरहमी से पिटाई मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, गृहमंत्री ने कार्रवाई करने के दिए थे आदेश

सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तिलक नगर इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें एक आरोपी एक युवती को बुरी तरह पिटाई कर रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  दिल्ली में लड़की को बेरहमी पीटते हुए एसआई के बेटे का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

दिल्ली के तिलकनगर में एक लड़की की बेहरमी से पिटाई और उसका वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स रोहित तोमर के खिलाफ रेप के केस दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Published: 14 Sep 2018, 2:39 PM IST

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।” जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए रोहित तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Published: 14 Sep 2018, 2:39 PM IST

बता दें कि कल दिल्ली में एक शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक बड़ी बेरहमी से एक युवती की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर का बेटा है और उसका नाम रोहित है। रोहित ने पिटाई का यह वीडियो खुद अपने दोस्त से शूट कराया है और फिर इसे अपनी दोस्त को डराने के मकसद से उसे भेजा था।

Published: 14 Sep 2018, 2:39 PM IST

वीडियो के मुताबिक, एक कार्यालय में आरोपी युवक बेरहमी से युवती की पिटाई कर रहा है और गालियां दे रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक लगातार आरोपी युवक को ऐसा नहीं करने के लिए कहता है। इस दौरान रोहित लड़की को थप्‍पड़ मार रहा है, जिसके बाद लड़की गिर जाती है तो उसे लात से मार रहा है। लड़की के गिरने के बाद वह लड़की को कोहनी से मारता हुआ भी दिख रहा है। इस दौरान एक लड़का वीडियो में पीछे जाता दिख रहा है लेकिन कोई भी उसे रोकता नहीं है।

खबरों के मुताबिक, आरोपी ने यह वीडियो अपनी एक महिला दोस्त को भेजा था। उसको ये धमकाने के लिए कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारा भी ऐसा ही हाल करूंगा, जैसा कि इस लड़की का किया है। जिसके बाद युवती ने तिलक नगर थाने में लिखित शिकायत की थी। उसमें लड़के का नाम और मोबाइल भी दर्ज बताया जा रहा है। शिकायत में युवती ने लिखा है कि डेढ़ साल के रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, क्योंकि आरोपी शराब पीकर गुंडागर्दी करता था।

Published: 14 Sep 2018, 2:39 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 Sep 2018, 2:39 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...