हालात

राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा- जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद उसमें गिरते हैं

राज्यसभा चुनाव में वोट डालकर निकले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद ही उसमें गिरते हैं।

राज्यसभा चुनाव में वोट डालकर निकले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा, वे जायेंगे।

क्रास वोटिंग के सवाल पर अखिलेश ने कहा, वे लोग समाजवादी पार्टी के चिह्न पर चुनाव जीते हैं। अगर ऐसा होता है, तो हमें आगे देखना पड़ेगा।

राज्यसभा चुनाव में सपा ने प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजीलाल सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि बीजेपी को अपने आठों प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए 296 वोट चाहिए। विधानसभा में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का कुल संख्याबल 286 है।

सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के मतदान न करने की स्थिति में बीजेपी के पास प्रथम वरीयता के 285 वोट होंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायकों का समर्थन मिलने के बाद भी उसे नौ अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया