हालात

राज्यसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते, BJP विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग

राज्य से उच्च सदन के लिए कांग्रेस के अजय माकन, जी सी चंद्रशेखर और सैयद नसीर हुसैन निर्वाचित घोषित हुए हैं। वहीं बीजेपी के एक उम्मीदवार नारायणसा के. भांडगे को जीत मिली है। वहीं चुनाव में पांचवें उम्मीदवार और जेडीएस नेता कुपेंद्र रेड्डी चुनाव हार गए हैं।

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते
कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते फोटोः @DKShivakumar

कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने आसान जीत दर्ज कर ली है, जबकि बीजेपी को एक सीट मिली है। चुनाव के दौरान बीजेपी-जेडीएस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब बीजेपी के एक विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर दिया, जबकि एक अन्य विधायक ने मतदान में ही भाग नहीं लिया।

राज्य से उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अजय माकन, जी सी चंद्रशेखर और सैयद नसीर हुसैन निर्वाचित घोषित हुए हैं। वहीं बीजेपी के एक उम्मीदवार नारायणसा के. भांडगे ने जीत हासिल की है। वहीं चुनाव में पांचवें उम्मीदवार और जेडीएस नेता कुपेंद्र रेड्डी चुनाव हार गए हैं।

राज्य की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अतिंम समय में पांचवें उम्मीदवार के तौर पर जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के उम्मीदवार डी. कुपेंद्र रेड्डी ने नामांकिन दाखिल कर चुनाव को रोचक बना दिया था। रेड्डी ने बीजेपी के समर्थन से नामांकन किया था। उनके नामांकन के बाद बीजेपी और जेडीएस की तरफ से कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग का दावा किया जा रहा था।

हालांकि, आज हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग जरूर हुई, लेकिन कांग्रेस के बजाय बीजेपी के विधायक ने क्रॉस वोटिंग कर दी। बीजेपी के विधायकों में से एक एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के अजय माकन के पक्ष में मतदान कर जहां भगवा पार्टी को बड़ा झटका दिया, वहीं एक अन्य विधायक ए. शिवराम हेब्बार ने मतदान में भाग ही नहीं लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया