हालात

राकेश टिकैत ने जुलाई में दो रैलियों का किया ऐलान, बोले- दिल्ली बगैर ट्रैक्टर के नहीं मानती, करेंगे इलाज

राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि दिल्ली बगैर ट्रैक्टर के नहीं मानती है। आगे बताएंगे कि दिल्ली का क्या इलाज करना है। लड़ाई का स्थान और समय क्या होगा यह तय कर बड़ी क्राांति का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े प्रदर्शन का ऐलान हो सकता है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर आज देश भर में 'खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिवस मनाने के बाद किसान नेताओं ने आज एक अहम बैठक की। बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि आज की बैठक में हमने अपने आंदोलन को और मजबूत करने का फैसला किया है, जिसके तहत जुलाई में दो और रैलियां निकाली जाएंगी।

राकेश टिकैत ने कहा कि हमने दो और रैलियां करने का फैसला किया है। इसमें 9 जुलाई को एक ट्रैक्टर रैली होगी, जिसमें शामली और बागपत के लोग मौजूद होंगे। यह रैली 10 जुलाई को सिंघू बॉर्डर पहुंचेगी। टिकैत ने बताया कि इसके बाद एक और रैली 24 जुलाई को होगी, जिसमें बिजनौर और मेरठ के लोग शामिल होंगे। 24 जुलाई की रात वे मेरठ टोल पर रुकेंगे और 25 जुलाई को रैली दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगी।

इससे पहले किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर आज आयोजित राजभवन मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस द्वारा पकड़ने पर राकेश टिकैत ने सरकार को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन के दौरान हमारे जिन पदाधिकारियों को पकड़ा गया है उन्हें या तो तिहाड़ जेल भेजा जाए या फिर राज्यपाल से उनकी मुलाकात कराई जाए।

इसके साथ ही राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि हम आगे बताएंगे कि दिल्ली का क्या इलाज करना है। दिल्ली बगैर ट्रैक्टर के नहीं मानती है। लड़ाई कहां होगी, स्थान और समय क्या होगा यह तय कर बड़ी क्राांति का जल्द ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन का ऐलान हो सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे