हालात

राकेश टिकैत ने मतगणना से पहले EVM पर उठाए सवाल, बोले- मशीन में बैटरी या सेल डालकर होता है कर्मकांड

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा, वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा। एग्जिट पोल तो राजा की ही जुबान बोलेगा। ये लोग 400 पार बोल रहे हैं, मतलब पूरी प्लानिंग तैयार है।

राकेश टिकैत ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- मशीन में बैटरी या सेल डालकर होता है कर्मकांड
राकेश टिकैत ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- मशीन में बैटरी या सेल डालकर होता है कर्मकांड फोटोः IANS

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एग्जिट पोल के रूझानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल को लेकर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि ईवीएम में बैटरी या सेल डालकर सारा कर्मकांड होता है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा, वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा। एग्जिट पोल तो राजा की ही जुबान बोलेगा। ये लोग 400 पार बोल रहे हैं, मतलब पूरी प्लानिंग तैयार है।

राकेश टिकैत ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले सब व्यवस्था बना ली जाती है। ईवीएम में बैटरी या सेल डालकर कर्मकांड होता है। जनता बीजेपी को वोट नहीं दे रही, फिर भी ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि पीएम मोदी ही जीत रहे है। ये हुनर और गणित कौन सा है?

भारतीय किसान यूनियन के नेता ने कहा कि मैनें विधानसभा चुनाव में देखा कि कैसे जीते हुए उम्मीदवारों को हराने का काम किया गया था। विधानसभा चुनाव में बीजेपी 80 से 90 सीटें जीती थी, लेकिन 255 विधायकों को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। टिकैत ने आगामी आम चुनाव की मतगणना में भी धांधली की आशंका जताई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक