हालात

राम मंदिर चंदा चोरी: अखिलेश यादव की बीजेपी को सीधी चेतावनी, 'इस बार न चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट'

अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अयोध्या में एक मंदिर में चढ़ावे की चोरी की खबर हर गांव तक पहुंच गई है। इस बार बीजेपी को न तो चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अयोध्या के एक मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़ी खबरें उत्तर प्रदेश के गांवों तक पहुंच गई हैं और भारतीय जनता पार्टी को इस मुद्दे पर जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अयोध्या में एक मंदिर में चढ़ावे की चोरी की खबर हर गांव तक पहुंच गई है। इस बार बीजेपी को न तो चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट।”

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वे (बीजेपी नेता) लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। वे कहानियां गढ़ रहे हैं और वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए दूसरों का नाम घसीट रहे हैं।”

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धार्मिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों दोनों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने भगवान राम और संविधान का जिक्र करते हुए कहा, “मर्यादा से जुड़ा पहला नाम भगवान राम का है और दूसरा संविधान का। भाजपा नेताओं ने आस्था, मर्यादा और भक्ति के साथ विश्वासघात किया है। अब वे संविधान और लोकतंत्र को भी कमजोर करने की तैयारी कर रहे हैं।”

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए चढ़ावे के बारे में सच्चाई लोगों के सामने आएगी। एक बार सच्चाई पता चलने के बाद लोग अपना फैसला सुनाएंगे।”

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों-चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर अयोध्या में वकीलों के विरोध-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी बढ़ रही है और लोग वोट के जरिये भाजपा को सत्ता से हटाने का इंतजार कर रहे हैं।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा उठाने वाले लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन लोगों को न्याय मिलेगा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में न्याय की मांग करने वाले लोगों को एक सरकारी दफ्तर से दूसरे के चक्कर लगाने को मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में कभी भी इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार नहीं देखा गया। तहसील हो, पुलिस थाने हों या सरकारी विभाग, हर जगह जबरन वसूली का एक सुव्यवस्थित तंत्र काम कर रहा है।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'