केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को एलजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली में हुई लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 जनपथ में स्थित रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित की गई। चिराग पासवान को अध्यक्ष नुक्त किए जाने के बाद रामविलास पासवान एलजेपी के संरक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे। साल 2000 में रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी।
Published: 05 Nov 2019, 3:54 PM IST
चिराग पासवान लगातार दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं। 36 साल के चिराग पासवान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में अभिनय से की थी। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थीं। 2011 में चारिग ने ‘मिले न मिले हम’ फिल्म में काम किया था। बॉलिवुड में असफलता के बाद बाद वे राजनीति में आए। 2014 के लोकसभा चुनाव में जमुई सीट से उन्होंने 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वे दूसरी बार जमुई सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
Published: 05 Nov 2019, 3:54 PM IST
बिहार के खगड़िया जिले में 31 अक्टूबर, 1983 को चिराग पासवान का जन्म हुआ था। उन्होंने दिल्ली के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में बीटेक कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया। पढ़ाई के बीच में ही वह मुंबई निकल गए, जहां उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों में किस्मत आजमाया। चिराग पासवान रोजगार नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं, जो राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए काम करता है।
Published: 05 Nov 2019, 3:54 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Nov 2019, 3:54 PM IST