
चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' नाम और चुनाव चिन्ह 'हेलीकॉप्टर' आवंटित किया। पशुपति कुमार पारस को 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' नाम और 'सिलाई मशीन' चुनाव चिह्न आवंटित किया।
दरअसल पिछले काफी समय से चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच पार्टी (लोक जनशक्ति पार्टी) पर अलग-अलग दावेदारी पेश की जा रही थी। जिसके बाद चिराग ने हाल ही में चुनाव आयोग को पत्र लिखा था और उनके चाचा पशुपति पारस के पार्टी प्रमुख होने के दावे को खारिज करने की अपील की थी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए