
रामपुर लोकसभा सीट के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। इस बीच रामपुर सीट से सांसद रह चुके समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और यूपी पुलिस पर संगीन आरोप लगाए है।
उन्होंने कहा कि हम तो सारी रात जागे हैं और हमारे प्रत्याशी संसद के सभी थाने गए हैं..सबसे ज्यादा अभद्र व्यवहार थाने गंज के इंस्पेक्टर ने किया और उसने लोगों के साथ मार-पीट भी की। अगर वोट प्रतिशत गिराई जाती है तो इसका इल्जाम पूरा प्रशासन पर आएगा।
उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमसे बड़ा अपराधी कौन है? तो हमारे साथ जो चाहे करे। मुर्गी, बकरी, भैंस, पुस्तक और फर्नीचर के आरोपी है तो हमारे शहर को भी वैसा मना गया है, तो जो चाहे करे..हमें तो सहना है रहना है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए