हालात

कृष्णा राज कपूर को आखिरी विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, मां को मुखाग्नि देते हुए भावुक हुए रणधीर और राजीव

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम को चेंबूर स्थित श्मशान घाट पर हो गया। कृष्णा राज के पार्थिव शरीर को बेटे राजीव कपूर और रणधीर कपूर ने मुखाग्न‍ि दी। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी परिवार के साथ मौजूद रहे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार की रस्म अदा करते बेटे रणधीर कपूर और राजीव कपूर

हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम मुंबई के चेंबूर स्थित श्मशान घाट पर हो गया। कृष्णा राज के पार्थिव शरीर को बेटे राजीव कपूर और रणधीर कपूर ने मुखाग्न‍ि दी।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

अमेरिका में होने की वजह से ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। कृष्णा राज को अंतिम विदाई देने के लिए ऋषि कपूर को छोड़कर पूरा कपूर परिवार मौजूद रहा। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी परिवार के साथ मौजूद रहे।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

अभिनेता, निर्देशक और निर्मात राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन सोमवार सुबह तकरीबन 5 बजे हुआ। वह 87 साल की थीं। कृष्णा राज के निधन की खबर सुनते ही उनके चेंबूर स्थित बंगले पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने लगा।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

इस दौरान उनकी बेटी रीमा जैन, बेटे रणधीर कपूर और राजीव कपूर, और पोतियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर बेहद भावुक नजर आईं। इस दौरान परिवार को सांत्वना देने के लिए अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, सैफ अली खान, अनिल कपूर, संजय कपूर, काजोल, प्रेम चोपड़ा, सलीम खान समेत कई बड़ी हस्तियां उनके बंगले पर पहुंचे।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

बंगले से चेंबूर के ही श्मशान घाट तक कृष्णा राज की अंतिम यात्रा के दौरान भी अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन, करन जौहर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, सलीम खान, जेपी दत्ता, फरहान अख्तर जैसे कई सितारे मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान राजीव और रणधीर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

बता दें कि अमेरिका में होने के कारण कृष्णा राज के छोटे बेटे ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम विदाई में नहीं शामिल हो पाए। दरअसल ऋषि कपूर 29 सितंबर को ही इलाज कराने अमेरिका गए थे। लेकिन मां के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर को मुंबई के लिए रवाना कर दिया है।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

सोमवार सुबह कृष्णा राज कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए बेटे रणधीर कपूर ने मीडिया को बताया, “आज सुबह करीब पांच बजे मेरी मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी बढ़ती उम्र इसकी एक बड़ी वजह रही। उनके निधन से हम बेहद दुखी हैं।"

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा ने साल 1946 में शादी की थी। इन दोनों के पांच बच्चे हैं। तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रीमा जैन और ऋतु नंदा हैं। रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर इनके पोते और पोतियां हैं।

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Oct 2018, 11:03 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी बोले- उपराष्ट्रपति का दायित्व राजनीतिक दायित्व नहीं है, यह उच्च संवैधानिक दायित्व है

  • ,
  • CPI सांसद ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र, इस्तीफे और सार्वजनिक जीवन से गायब होने पर जताई चिंता

  • ,
  • TMC सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, लोकसभा में बुधवार को BJP सांसदों के अमर्यादित आचरण की शिकायत की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप पर जुर्माना लगाने के फैसले का खारिज और पाक के सिंध में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

  • ,
  • कौन हो देश का उपराष्ट्रपति? संघ का वफादार स्वंयसेवक या फिर संविधान को समझने वाला सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड जज