हालात

रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं, देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी: प्रियंका गांधी

पद्म विभूषण से सम्मानित टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को मुंबई के एक शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

प्रियंका गांधी ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी
प्रियंका गांधी ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गुरुवार को दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं और देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा जी द्वारा गढ़ी गई अभूतपूर्व मिसाल सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री रतन टाटा जी ने अपने अथक परिश्रम व प्रगतिशील दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं। लोककल्याण व मानवता की सेवा के क्षेत्र में श्री रतन टाटा जी द्वारा गढ़ी गई अभूतपूर्व मिसाल सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी। श्री रतन टाटा जी के परिजनों एवं प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति।’’

पद्म विभूषण से सम्मानित टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इसके बार देर रात उनका निधन हो गया।

रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को मध्य मुंबई स्थित एक शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुंबई पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वर्ली स्थित शवदाह गृह में टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समेत उनके परिवार के सदस्य और टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। शवदाह गृह में मौजूद एक धर्म गुरु ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दिवंगत उद्योगपति के दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित बंगले में तीन दिन तक अनुष्ठान किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें