
भारतीय रिर्जिव बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंता से सरकार को अवगत कराया है। टाइम्स नेटर्वक इंडिया इकोनोमिक की संगोष्ठी में अपना विचार रखते हुए दास ने कहा कि डिजिटिल करेंसी अलग चीज है और बाजार में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए व्यापार किया जाना बिल्कुल अलग चीज।
Published: undefined
शक्तिकांत दास ने कहा, "आरबीआई और सरकार वित्तीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। हमने बाजार में क्रिप्टोकरेंसी के लिए व्यापार केए जाने को लेकर अपनी चिंता से सरकार को अवगत कराया है। सरकार ने इस मसले की जांच का आदेश दिया और इस बाबत जल्द ही फैसला लिया जाएगा।"
Published: undefined
केंद्रीय बैंक के गर्वनर के बयान का अभिप्राय यह है कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक विधेयक लाने वाली है और तब सभी क्रिप्टोकरेंसियों पर रोक लग सकती है। देश में क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार की नीति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined