
21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले परीक्षा की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार यानी आज देशभर में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉक ड्रिल कुछ देर बाद करीब 9 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों, जिला प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सुरक्षा चूक की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
Published: undefined
अधिकारियों के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्र पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सौंपे जा चुके हैं। परीक्षा के दिन केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों को सौंपी गई है। देशभर के 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी।
NTA को सभी परीक्षा केंद्रों के CCTV कैमरों की लाइव फीड उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया गया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल निगरानी रखेगा। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जांच और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला प्रशासन के साथ राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी भी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करेंगे।
Published: undefined
21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए लगभग 22 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था, एजेंसियों के बीच तालमेल और परीक्षा संबंधी तैयारियों की अंतिम समीक्षा करना है।
NTA ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीकी खराबी, कमजोर फिंगरप्रिंट, UIDAI कनेक्टिविटी संबंधी समस्या अथवा किसी शारीरिक कारण से नहीं हो पाता है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जाएगा। ऐसे मामलों में निर्धारित वैकल्पिक सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined