हालात

लाल किला अगले आदेश तक बंद, अब इस खतरे के कारण लिया गया फैसला

दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला परिसर में हुए उपद्रव के बाद भी परिसर को बंद कर दिया गया था। इस दौरान परिसर को हिंसा में काफी नुकसान होने का दावा किया गया था। लेकिन अब फिर से लाल किले को बंद किया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला को एक बार फिर से पर्यटकों और आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला परिसर में बर्ड फ्लू के खतरे के चलते लिया गया है। जानकारी के अनुसार लाल किला परिसर में कुछ वक्त पहले करीब 20 कौवे मरे मिले थे। अब तक लाल किला परिसर में करीब 60 पक्षी मृत पाए जा चुके हैं। जिसके कारण फिलहाल अगले आदेश तक लाल किला परिसर को पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद किया गया है।

लाल किला परिसर में कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि, "लाल किला परिसर में हर दिन मृत पक्षी मिल रहें हैं। वहीं अब तक करीब 60 पक्षी मृत पाए जा चुके हैं। हालात को देखते हुए हाल में लाल किला परिसर में एनिमल हसबैण्डरी की एक टीम जांच करने के लिए आई थी। राष्ट्रीय टीम से बातचीत करने के बाद ये निर्णय लिया गया की लाल किले में स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक लाल किला बंद रहेगा।"

इससे पहले 20 कौवे मृत पाए गए थे, जिनकी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद बीते 19 जनवरी को बर्ड फ्लू के खतरे के कारण लाल किले को बंद करना पड़ा था। अब फिर से कई पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद एक बार फिर ऐतिहासिक परिसर को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है।

गौरतलब है कि लाल किला परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव के बाद भी परिसर को बंद करना पड़ा था। इस दौरान परिसर में हुई हिंसा के बाद काफी नुकसान होने का दावा किया गया था। जिसके कारण इसे पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से लाल किले को बंद किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत