
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में ईनामी गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।
Published: undefined
गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
Published: undefined
बता दे कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined