
इस गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली के अंदर किसान ट्रैक्टर परेड निकालने पर अड़े किसानों को अनुमति मिल गई है। दिल्ली की सीमाओं पर विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच आज हुई वार्ता में 26 जनवरी को किसानों के गणतंत्र परेड पर सहमति बन गई, जिसके बाद किसानों ने ऐलान किया कि 26 जनवरी को दिल्ली में ही ‘किसान गणतंत्र परेड’ निकालेंगे।
Published: undefined
किसान प्रतिनिधियों और पुलिस की बैठक के बाद स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि 26 जनवरी को किसान इस देश में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड करेगा। पांच दौर की वार्ता के बाद इन सारी बातों पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि सारे बैरिकेड खुलेंगे, हम दिल्ली के अंदर जाएंगे और मार्च करेंगे। रूट के बारे में मोटे तौर पर सहमति बन गई है, जिस पर आज रात अंतिम फैसला हो जाएगा।
Published: undefined
योगेंद्र यादव ने कहा कि 26 जनवरी को हम अपने दिल की भावना व्यक्त करने अपनी राजधानी के अंदर जाएंगे। इस गणतंत्र दिवस पर एक ऐसी ऐतिहासिक किसान परेड होगी, जैसी इस देश ने कभी नहीं देखी। यह शांतिपूर्वक होगी और इस देश के गणतंत्र दिवस परेड पर या इस देश की सुरक्षा और आन-बान-शान पर कोई छींटा नहीं पड़ेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined