हालात

रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, अर्नब का दावा- अरेस्ट करने आए थे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, ये है मामला

यह मामला 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां की खुदकुशी से जुड़ा है। अर्नब गोस्वामी और दो अन्य द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा दोबारा जांच करने के आदेश दिए गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब गोस्वामी को अलीबाग में उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के घर पर तलाशी भी ली थी। वहीं, अपनी गिरफ्तारी पर अर्नव गोस्वानी ने बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट गिरफ्तार करने के लिए अए थे।

ये है पूरा मामला:

यह मामला 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां की खुदकुशी से जुड़ा है। अर्नब गोस्वामी और दो अन्य द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा दोबारा जांच करने के आदेश दिए गए थे। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की बेटी आज्ञा नाइक ने दावा किया था कि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने बकाया राशि न दिए जाने के मामले की जांच नहीं की थी, इसलिए अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा था।

कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था। जिसके चलते उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर होने पड़ा। हालांकि रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था। इस मामले की फिर से जांच जारी है। इसी मामले में अर्नब की गिरफ्तारी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला