हालात

जम्मू-कश्मीर: रामबन में सुरंग के मलबे से एक शव बरामद, 3 घायल बचाए गए, मलबे में अभी भी 9 मजदूर फंसे

बताया जा रहा है कि सुरंग का यह हिस्सा आडिट के दौरान ढह गया। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सुरंग के आडिट का काम करने वाली कंपनी के लोग हैं। बीती रात हादसे के बाद पुलिस और सेना की ओर से तुरंत एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के रामबन में सुरंग के मलबे से अब तक एक शव बरामद किया गया है। 9 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। तीन घायलों को निकाल लिया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। बीती रात जम्मू-कश्मीर के रामबन के मेकरकोट इलाके में खूनी नाला के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। मौके पर मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए थे।

बताया जा रहा है कि सुरंग का यह हिस्सा आडिट के दौरान ढह गया। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सुरंग के आडिट का काम करने वाली कंपनी के लोग हैं। बीती रात हादसे के बाद पुलिस और सेना की ओर से तुरंत एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के सामने खड़ी बुलडोजर और ट्रकों समेत कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा मौके पर हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 May 2022, 9:28 AM IST

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया