
कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केसीआर की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है और राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने लोगों को समारोह में भाग लेने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।
Published: undefined
रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समारोह में शामिल हो सकते हैं। सीपीआई महासचिव डी राजा भी समारोह में शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भी शामिल होने की संभावना है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined