हालात

संजय राउत की रेकी मामले में खुलासा, पुलिस बोली- बंगले के बाहर देखे गए दो लोग मोबाइल नेटवर्क की जांच कर रहे थे

भांडुप इलाके में सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवसेना नेता के बंगले ‘मैत्री’ के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग देखे गए। इसे संदिग्ध पाते हुए बंगले के बाहर इंतजार कर रहे कुछ लोगों ने राउत के छोटे भाई विधायक सुनील राउत को इसकी जानकारी दी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के बंगले के बाहर शुक्रवार को जिन लोगों पर रेकी करने का संदेह व्यक्त किया गया था, वे एक दूरसंचार कंपनी के लिए ‘मोबाइल नेटवर्क’ का परीक्षण कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भांडुप इलाके में सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवसेना नेता के बंगले ‘मैत्री’ के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग देखे गए। इसे संदिग्ध पाते हुए बंगले के बाहर इंतजार कर रहे कुछ लोगों ने राउत के छोटे भाई विधायक सुनील राउत को इसकी जानकारी दी।

कांजुरमार्ग थाने से पुलिस की एक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि ये लोग वहां से गुजरते समय कुछ देर तक वहां रुके थे।

पुलिस ने देर रात एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अंतत: सामने आया कि वे दोनों ‘सेलप्लान’ और ‘इंस्टा आईसीटी’ कंपनियों के कर्मचारी थे और जियो मोबाइल नेटवर्क के लिए परीक्षण कर रहे थे। पुलिस ने संबंधित कंपनियों से संपर्क करने के बाद यह पुष्टि की कि वे उनके कर्मचारी थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी