हालात

रिया चक्रवर्ती ने वीडियो जारी कर कहा : सत्यमेव जयते, सच सामने आएगा  

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पहली बार अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोर रहा है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। रिया वीडियो में यह कहती दिखाई देती हैं, "मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे बारे में कई भयावह बातें कही गई है लेकिन मैं अपने वकील के कहने पर चुप रहूंगी क्योंकि मामला अदालत में है। सत्यमेव जयते। सच सामने आएगा।"

इस हफ्ते की शुरुआत में सुशांत आत्महत्या मामले में उस वक्त एक नाटकीय मोड़ आया जब दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया समेत छह लोगों पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद से रिया लोगों के निशाने पर आ गईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मिडिल ईस्ट में तनाव: तेहरान ने दिया अमेरिका का जवाब, जॉर्डन-बहरीन में मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: फिर आमने सामने US-ईरान, तेहरान ने जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा

  • ,
  • पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर, उत्तराखंड में 7 मौतें, UP में नदियां उफान पर, झारखंड के 10 जिलों में फ्लैश फ्लड अलर्ट

  • ,
  • ‘शुद्धीकरण’ के विरोध पर राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी मनुस्मृति मानसिकता: दीपांकर भट्टाचार्य

  • ,
  • नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 1,050 हुई, 4,000 अब भी लापता, शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच शुरू