क्रिकेटर ऋषभ पंत का उत्तराखंड के देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज जारी है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। फैंस की ऋषभ पंत के हेल्थ अपडेट पर निगाहे टिकी हुई हैं। फैंस दुआ कर रहे हैं पंत जल्दे से जल्द ठीक होकर मैदान पर लौटें। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मैक्स अस्पताल पहुंचकर ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
Published: 01 Jan 2023, 3:21 PM IST
क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने बड़ा बयान दिया है। पंत का एक्सीडेंट कैसे हुआ, इसे लेकर सीएम धामी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए बताया कि हादसा रास्ते में गड्ढा आने की वजह से हुआ और गड्ढे से बचने की वजह से ऋषभ की कार दुर्घटना हुई।
Published: 01 Jan 2023, 3:21 PM IST
सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ पंत की सेहत में पिछले 2 दिनों में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क में है। मेरी उनकी (ऋषभ पंत) मां से भी बात हुई है। वो सभी लोग जो इलाज चल रहा है उससे संतुष्ट हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों।
Published: 01 Jan 2023, 3:21 PM IST
ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह करीब 5.15 बजे डिवाइड से टकराते हुए उछली और 300 मीटर दूर जाकर गिर गई थी। घिसटते हुए दूसरे तरफ यानी हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद ऋषभ की आर में आग लग गई थी। कार का शीशा तोड़कर ऋषभ बाहर निकले थे। हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर सुशील ने ऋषभ की मदद की थी।
Published: 01 Jan 2023, 3:21 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Jan 2023, 3:21 PM IST