
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। रेपोली में आज सुबह गोवा-मुंबई राजमार्ग पर ट्रक और ईको कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 पुरुष, 3 महिला और एक बच्ची शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में एक लड़का घायल है।
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल को इलाज के लिए पास के अपताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Jan 2023, 9:30 AM IST