हालात

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, देर रात अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 के करीब लोग घायल हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। नोएडा से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा थाना बल्देव क्षेत्र के गांव गढ़सौली के निकट हुआ।

खबरों के मुताबिक, यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट बस नोएडा से भिंड जा रही थी। देर रात मथुरा के बलदेव थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइस्टोन संख्या 132 के पास बस अनियंत्रित हो गई। बस से ड्राइवर अपना कंट्रोल खो चुका था और बस पलट गई।

बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार की देर रात्रि में यह हादसा हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय यात्री सो रहे थे। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश पुलिस ने घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को बताया कि घायलों को आगरा के यशवंत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस के हटाने बाद यातायात सामान्य हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Jun 2019, 11:02 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?