हालात

झारखंड में संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, दो यात्रियों को डकैतों ने मारी गोली, 10 राउंड की फायरिंग

ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी। इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई। स्लीपर बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन सं- 18309) की एक स्लीपर बोगी में शनिवार देर रात भीषण डकैती हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के डालटनगंज पहुंचने पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया। बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई। अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी। वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे।

ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी। इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई। स्लीपर बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। इसके बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए।

डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश