हालात

'आरएसएस भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया', राम मंदिर दान चोरी मामले में संघ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

पवन खेड़ा ने कहा कि यदि संघ वास्तव में श्रद्धालुओं के दान और मंदिर कोष की रक्षा के प्रति ईमानदार होता, तो जिस मंदिर की व्यवस्था और संचालन स्वयं उसके लोग ही देखते हैं, वहां इतना बड़ी लूट कभी नहीं होती। यही संघ का असली चेहरा है- मुंह में राम, बगल में छुरी।

'आरएसएस भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया', राम मंदिर दान चोरी मामले में संघ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'आरएसएस भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया', राम मंदिर दान चोरी मामले में संघ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार फोटोः सोशल मीडिया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद खेड़ा ने होसबाले के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया है। उन्होंने कहा कि दत्तात्रेय होसबाले का यह बयान राम मंदिर के करोड़ों के चढ़ावे और दान की लूट का सच सामने लाने के लिए नहीं है। बल्कि यह सच्चाई पर पर्दा डालकर संघ की छवि को बचाने का कुत्सित प्रयास है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि इस वीडियो का वास्तविक मकसद उत्तर प्रदेश सरकार की उस एसआईटी को वैध ठहराने की कोशिश है, जिसका गठन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही कर दिया गया था। एसआईटी ने इस संवेदनशील मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बगैर इस गोपनीयता से काम किया है कि लगता है कि बहुत कुछ छिपाया गया हो, और मालूम होता है कि इसमें बड़े मगरमच्छों को बचाकर कुछ छोटी मछलियों की बलि कर दिया जाना तय है।

Published: undefined

पवन खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर के चंदे की इस लूट ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। आज संघ के इस दिखावे ने उस जले पर नमक छिड़कने का काम भी कर दिया है। सच यह है कि यदि संघ वास्तव में श्रद्धालुओं के दान और मंदिर के कोष की रक्षा के प्रति ईमानदार होता, तो जिस मंदिर की व्यवस्था और संचालन स्वयं उसके लोग ही देखते हैं, वहां इतना बड़ी लूट कभी नहीं होती। उन्होंने कहा कि यही संघ का असली चेहरा है - मुंह में राम, बगल में छुरी। राम का नाम उसके लिए महज दिखावा है, उसका असली काम इसी तरह की लूट खसोट ही है।

Published: undefined

इससे पहले दत्तात्रेय होसबाले ने राम मंदिर दान चोरी पर संघ की ओर से पहली बार बयान देते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करे।

Published: undefined