हालात

कोचीन कार्निवल में जलाए जाने वाले पुतले के पीएम मोदी से मिलने पर विवाद, बीजेपी ने किया विरोध

कार्निवल फोर्ट कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है और पुतले का आवरण हटाए जाने पर उसका चेहरा साफ दिखाई दिया, जो पीएम मोदी से मिलता जुलता है। कार्निवल का रिवाज है कि नए साल का स्वागत करने के लिए आधी रात को 'पप्पनजी' को जलाया जाता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केरल के कोच्चि में चल रहे कोचीन कार्निवल में लगाए गए विशाल 'पप्पनजी' के पुतले के चेहरे पर विवाद हो गया है। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि प्रसिद्ध 'पप्पनजी' के पुतले का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दिखता है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलता जुलता बनाए जाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया।

स्थानीय बीजेपी नेता इसे प्रधानमंत्री का 'अपमान' करार देते हुए गुस्से में हैं। ताजा खबर यह है कि कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा है कि कथित तौर पर पीएम मोदी के चेहरे से मिलते-जुलते विशाल पुतले का चेहरा बदल दिया जाएगा और परंपरा के अनुसार नए पुतले को ही जलाया जाएगा।

बता दें कि कार्निवल फोर्ट कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है और पुतले का आवरण हटाए जाने पर उसका चेहरा साफ दिखाई दिया, जो पीएम मोदी से मिलता जुलता है। कार्निवल का रिवाज है कि नए साल का स्वागत करने के लिए आधी रात को 'पप्पनजी' को जलाया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य