हालात

दिल्ली के महिपालपुर में ब्लास्ट की अफवाह, DTC बस का टायर फटने से लोगों में दहशत, पुलिस को किया कॉल

महिपालपुर में धमाके की खबर उस समय फैली, जब दिल्ली पुलिस और एजेंसियां कार धमाके की जांच में जुटी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की खबर से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, महिपालपुर में रेडिशन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई। इस बारे में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी।

दमकल के मुताबिक, गुरुवार सुबह लगभग 9 बजकर 18 मिनट पर धमाके के बारे में कॉल आई थी, जिसके बाद तीन गाड़ियों को भेजा गया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आसपास जांच पड़ताल की गई है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, कॉल करने वाले से संपर्क किया गया तो उसने बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी।

हालांकि, एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी।

महिपालपुर में धमाके की खबर उस समय फैली, जब दिल्ली पुलिस और एजेंसियां कार धमाके की जांच में जुटी हैं। लाल किले के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट के बाद दिल्ली में संवेदनशील परिस्थितियां हैं। 10 नवंबर को हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि डॉक्टर उमर उन नबी वह आतंकी था, जो ब्लास्ट के समय कार को चला रहा था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट से हुई है।

उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी के बारे में बताया जाता है कि विस्फोट करने से पहले वह मस्जिद भी गया था। विस्फोट वाले दिन, 10 नवंबर की सीसीटीवी फुटेज में उमर को पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास टहलते हुए देखा गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे